फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन में चिलकहर ने बलिया को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला बैडमिंटन संघ बलिया क्लब के तत्वावधान में चल रही नौवीं ओपेन बैडमिंटन प्रतियोगिता चिलकहर ब्लाक परिसर में पांचवे दिन भी आयोजित की गई। शुभारंभ संजय सिंह तथा रमेश प्रताप सिंह ने संयुक्त रुप से खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। पहला मुकाबला चिलकहर के मिथिलेश व ज्ञानेंद्र की जोड़ी और बलिया के रितेश व हेमंत के बीच खेला गया। चिलकहर के मिथिलेश व ज्ञानेंद्र ने बलिया के रितेश व हेमंत को 30-27 से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में गाजीपुर के अजय व राका ने बलिया के धीरज तथा रोशन की जोड़ी को 30-23 से हराया। सिंग्लस मुकाबले में गाजीपुर के राका ने बलिया स्टेडियम के खिलाड़ी संजय को 30-29 से पराजित किया। जिसमें गाजीपुर के राका, संजय और मेजबान चिलहर, बलिया स्टेडियम के खिलाड़ी ने सेमीफानइल में प्रवेश किया। इस मौके पर सूर्यनाथ पांडेय, अरविंद गुप्ता, राजकुमार सिंह, लक्ष्मीकरण सिंह, शैलेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें