फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से बैंकिंग कार्य ठप, ग्राहक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रतसर। स्थानीय बैंक आफ इंडिया का लिंक फेल होने व अन्य तकनीकी खराबी के कारण बीते दो दिनों से बैंकिंग कार्य ठप है। जिससे ग्राहकों के समक्ष कई तरह की दिक्कतें खड़ी हो गई है। बीएसएनएल के ब्राडबैंड से जुड़े इस ब्रांच को आए दिन लिंक फेल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जिसका खामियाजा ग्राहक भुगत रहे हैं। गुरूवार को बैकिंग कार्य से विभिन्न गांवों से आए ग्राहक कन्हैया पांडेय, नसीम अहमद, रामजी पांडेय , सीमा देवी, शकुंतला पांडेय, प्रदीप गुप्ता आदि ने बताया कि दो दिनों से बैंक का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन बैरंग लौटना पड़ रहा है। इस संबंध में शाखा प्रबंधक दयाशंकर प्रसाद ने बताया कि विभिन्न तकनीकी खराबी के चलते कार्य प्रभावित है। जोनल आफिस को समस्या से अवगत कराया गया है । इंजीनियर की टीम आएगी। शुक्रवार से बैंकिंग कार्य सुचारू होने की संभावना जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें