फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया की बेटी को सम्मानित करेंगे सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विश्व मानवाधिकार दिवस पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय, वाराणसी में आयोजित अन्तर्विश्वविद्यालयी संगोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता में जिले की छात्रा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय ,बलिया का प्रतिनिधित्व करते हुए द्वारिका प्रसाद सिन्हा महिला महाविद्यालय ,रजवार वीर,बांसडीह, बलिया की स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा निवेदिता ओझा ने महाविद्यालय में कार्यरत अभिनव कुमार पाठक के कुशल मार्गदर्शन में भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर न केवल जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय अपितु सम्पूर्ण बलिया जनपद को गौरान्वित किया है । निवेदिता ओझा मिश्रौलीया ,बांसडीह निवासी अनिल ओझा जी की पुत्री है। बताया जाता है कि इस प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्यमंत्री 29 दिसंबर को लखनऊ में पुरस्कार प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें