बलिया। छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के दौरान सतीश चंद्र कालेज पर अंदर पानी पीने जाने को लेकर छात्रनेताओं व पुलिस में नोकझोक हुई। कोतवाल के समझाने के बाद छात्र शांत हो गए और बैरकेडिंग के पास से वापस हो गए। मालूम हो कि नगर के तीनों महाविद्यालयों पर बैरकेटिंग की गई थी। ताकि छात्र व छात्रनेता अंदर न जा सकें। तीनों महाविद्यालयों पर नामांकन शांतिपूर्वक चल रहा था। लेकिन सतीश चंद्र कालेज पर दोपहर बाद एक प्रत्याशी के समर्थक पानी पीने के लिए अंदर जाने की जिद करने लगे। जहां बैरकेटिंग के पास तैनात पुलिसकर्मियों ने अंदर जाने से मना कर दिया। इसको लेकर छात्रनेताआें और पुलिसकर्मियों में नोकझोंक हो गई।