फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार्य परशुराम चतुर्वेदी स्मृति पुरस्कार से नवाजे गए मनजीत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। हिंदी प्रचार सभा के टाउन हाल के पुस्तकालय में 2016-17 के आचार्य परशुराम चतुर्वेदी स्मृति पुरस्कार मनजीत सिंह को 5000 चंद्रशेखर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति योगेंद्र सिंह द्वारा गुरुवार को दिया गया। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष आचार्य चतुर्वेदी की पुत्री श्रीमती मीरा तिवारी द्वारा प्रदान किया जाता है। इसी क्रम में पंडित विजय शंकर पांडेय स्मृति पुरस्कार कुमारी शबनम प्रथम, आरती पांडेय द्वितीय, नितेश कुमार को तृतीय दिया गया। जबकि सात्वाना पुरस्कार प्रतीक ओझा को दिया गया। यह धनराशि पंडित विजय शंकर पांडेय के सुपुत्र डॉक्टर अशोक कुमार द्वारा दिया जाता है। प्रतियोगिता का परिणाम डॉक्टर शत्रुघभन पांडेय ने घोषित किया। सभा के अध्यक्ष डॉक्टर रघुवंशमणि पाठक ने सभी विजय प्रतिभागियों को संस्था की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर शिवजी पांडेय, राजेंद्र भारती, विजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें