फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संसद के पदाधिकारियों ने ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सरस्वती शिशु विद्यामंदिर जगदीशपुर में छात्र संसद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें छात्र संसद के पदाधिकारियों को पद और गोपानीयता की शपथ दिलाई गई। शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक राघवेंद्र नारायण सिंह तथा मुख्य अतिथि मेजर दिनेश सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्र संसद के प्रधानमंत्री अतुल कुमार यादव, सहप्रधानमंत्री प्रशांत सिंह, न्यायाधीश प्रणीत गुप्ता के साथ ही अन्य पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि मेजर सिंह ने कहा कि जो आज शपथ लिया है उसे पूरे जीवन पालन करने से स्वयं के साथ देश के लिए एक आधार बनेगा। प्रधानाचार्य परमेश्वर पांडेय, प्रमोद सराफ, सूर्य विक्रम सिंह, सुरेश मिश्र, जैनेंद्र पांडेय, विजयानंद, गिरीजाशंकर, सुरेश सिंह, भिखारी मिश्र, अखिलेश, पूजा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें