बलिया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपकर नहर के सफाई के नाम पर किए जा रहे भुगतान पर रोक लगाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का आरोप था कि विकास खंड चिलकहर के तुर्तीपार पंप कैनाल के एक सहायक नहर जो हजौली ग्राम के सचिता सिंह के पुरा से निकलकर नरांव, अंदौर आदि दर्जनों गांवों के खेतों के सिंचाई के लिए बनाई गई थी उसपर हर साल सिंचाई विभाग द्वारा साफ-सफाई के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जाते है। लेकिन किसानों को इसका लाभ नहीं मिलता। इस मौके पर कांग्रेस नेता जैनेंद्र पांडेय मिंटू, आशुतोष पांडेय, सागर सिंह राहुल, रविशंकर तिवारी, संतोष गुप्ता, विशाल चौरसिया, मुकेश शर्मा, रमीज अख्तर आदि मौजूद रहे।