बेल्थरारोड। ग्राम सोनाडीह के खेल मैदान पर चल रहे शहीद राम प्रवेश यादव स्मृति रात्रिकालीन कबड्डी टूर्नामेंट के फाइनल में एमएमडी पब्लिक स्कूल ने टगुनिया को 58-46 से शिकस्त दे खिताब पर कब्जा जमाया। इसके पूर्व सेमीफाइनल में एमएमडी ने सोनाडीह को 62-32 और टगुनिया ने जननायक विद्यालय को रोमांचक मुकाबले में तीन अंकों से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में एमएमडी के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल कौशल का प्रदर्शन किया तथा रोमांचक मुकाबले में टगुनिया को 12 अंकों से शिकस्त दे ट्राफी जीत ली। एमएमडी ने 58 अंक बनाए, जबकि टगुनिया 46 अंक ही जुटा सकी। एमएमडी के प्रिंसिपल अजय कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर राकेश मिश्र,दिवाकर सिंह, रंजीत शास्त्री आदि मौजूद रहे।