फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं क्रय केंद्र नहीं खोले जाने से किसान हलकान

विज्ञापन
विज्ञापन
खेजुरी। पिछले वर्ष गेहूं क्रय केंद्र साधन सहकारी समिति खेजुरी पर खोला गया था, लेकिन इस वर्ष निर्धारित तिथि एक अप्रैल बीत जाने के बाद भी अब तक क्रय केंद्र नहीं खोला गया है। जिससे किसानों में काफी रोष व्याप्त है। किसान श्रीराम सिंह ने कहा कि केंद्र न खोले जाने से किसानों का गेहूं खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है, जबकि आसमान में बादल मंडरा रहे हैं। ऐसे में अगर बारिश हो गई तो किसानों को भारी क्षति हो सकती है। किसान रामजन्म गुप्ता ने बताया कि वर्तमान प्रशासक सिंधु सिंह की लापरवाही के कारण क्रय केंद्र नहीं खोला जा रहा है तथा इसे राजनीति का अखाड़ा बना दिया गया। किसान मंटू ने बताया कि समय से क्रय केंद्र खुल जाना चाहिए था, लेकिन बड़े किसानों के वर्चस्व की लड़ाई में यह क्रय केंद्र नहीं खोला जा सका है। इस बाबत साधन सहकारी समिति पर नियुक्त सीताराम ने बताया कि क्रय केंद्र बनाने के लिए प्रस्ताव को जिला स्तर पर प्रेषित किया गया है, जल्द ही क्रय केंद्र खोला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें