फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन गोल से नेपाल ने जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा। संत यतीनाथ स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रभुनाथ गुप्त स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच नेपाल व गोरखपुर के बीच रविवार को खेला गया। इसमें नेपाल तीन गोल से विजयी रहा । मुख्य अतिथि सरसुन्दर लाल वाराणसी के प्रोफेसर डा. शिवजी गुप्त ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। शुरू से ही नेपाल के खिलाड़ी अपना दबदबा बनाए रखे।खेल के दसवे मिनट मे नेपाल के मनोज ओली ने एक गोल दाग दिया। इसके पचीसवें मिनट मे प्रेमप्रकाश क्षेत्री व नेमा ने मैच समाप्त होने के दस मिनट पूर्व गोरखपुर पर एक एक गोल दाग कर तीन गोल से नेपाल ने बढ़त बना लिया। गोरखपुर के खिलाडि़यों पर नेपाल ने अपना दबदबा अंतिम समयतक कायम रखे। सुखपुरा के इस स्टेडियम पर नेपाल ने अपने खेल के माध्यम से दर्शकों का दिल जीत लिया। मुख्य अतिथि ने विजेता व उपविजेता टीमों को शील्ड व अनेक पुरस्कार दिए। आयोजक उमेश कुमार सिंह ने समस्त आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। मैच के निर्णायक पी मिश्रा, विरेन्द्र सिंह व जावेद आलम रहे। इस मौके पर बलराम सिंह, बबलू, विजय शंकर सिंह, संजय दूवे, राजू सिंह, विनय सिंह, राजनरायण सिंह, उपेंद्र सिंह, मनिष, मन्नू, मदारी, टोनी सिंह आदि लोग रहे। कमलेश मिश्र के उद्घोष ने लोगों में रोमांच पैदा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें