फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्यायालय की मध्यस्तता से दो जोड़े हुए एक साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। न्यायालय अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय डा. जया पाठक के अदालत ने शनिवार को लोक अदालत में दो जोड़ा पति-पत्नी के बीच चल रहे आपसी विवाद के मुकदमे को सुलह समझौता के आधार पर समाप्त कराया। लीलावती देवी पुत्री सत्यदेव वर्मा निवासी विशुनपुरा थाना दुबहर की शादी सोनू वर्मा पुत्र लक्ष्मीनारायण वर्मा निवासी रामपुर टिटही थाना दुबहर से चार जुलाई 2014 को हुई थी। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी के रूप में कुछ समय तक अपना जीवन यापन कर रहे थे। करीब आज से तीन वर्ष पूर्व दोनों के बीच आपसी मतभेद हो गया। जिसका मुकदमा पत्नी ने न्यायालय में भरण-पोषण हेतु दाखिल किया था। इस मामले में न्यायाधीश जया पाठक के मध्यस्थता व अधिवक्ताद्वय रविशंकर पांडेय और रविंद्र नाथ तिवारी के द्वारा दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर एक साथ एक राय रहने के लिए तैयार कराया। जिस पति-पत्नी दोनों ने एक साथ राजी खुशी से अपना जीवन यापन करने हेतु तैयार हो गए और मुकदमा सुलह-समझौता के आधार पर समाप्त किया। इसीक्रम में संतोष कुमार यादव पुत्र स्व. विशेश्वर यादव निवासी सवरूपुर थाना गड़वार की शादी लक्ष्मी यादव पुत्री हरिशंकर यादव निवासी पियरिया थाना फेफना की शादी वर्ष 2006 में संपन्न हुई थी। इन दोनों लोगों से एक पुत्र की प्राप्ति हुई थी। पुत्र होने के कुछ ही दिन बाद दोनों लोगों में मतभेद होने लगा जिससे पति-पत्नी अलग रहने लगे और असहाय पत्नी ने विवश होकर पति के खिलाफ अपना और अपने पुत्र के जीविकोपार्जन के लिए भरण पोषण के लिए वाद न्यायालय में दाखिल किया था। इस मामले में भी न्यायालय ने मध्यस्थता कर दोनों को एक साथ रहने के लिए तैयार कराया। इसीक्रम में दोनों जोड़ों को न्यायालय ने पति-पत्नी एक दूसरे को माला पहनाकर मिठाई खिलाए। इस मौके पर न्यायालय में जनपद न्यायाधीश गजेंद्र कुमार के अलावा एडीजे प्रथम नरेंद्र सिंह, दयाराम व अन्य अधिकारीगण के साथ ही न्यायाधीश जया पाठक ने दोनों जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए खुशी-खुशी विदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें