फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिए अपने तर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। तिखमपुर स्थित टाउन पालिटेक्निक स्कूल में शुक्रवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अलग-अलग वर्ग के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान तकनीकी शिक्षा का निजीकरण विषयक वाद-विवाद में छात्राओं ने पक्ष तथा विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए। टाउन पालिटेक्निक के प्राचार्य एसके उपाध्याय ने कहा कि वाद-विवाद प्रतियोगिताओं से छात्र-छात्राओं का मानसिक तथा तार्किक विकास होता है। इस प्रतियोगिता में कुल 17 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्रथम स्थान पर प्रशांत चतुर्वेदी, द्वितीय स्थान हिमांशु सिंह तथा तृतीय स्थान पर सिद्घी मिश्रा रही। निर्णायक मंडल में केएम सिंह, ब्रजभूषण तथा जेपी पांडेय रहे। खेलकूद कार्यक्रम के तहत दो सौ मीटर की रेस में हिमांशु सिंह को प्रथम, जगत नारायण को द्वितीय, शुभम शेखर को तीसरा स्थान मिला। आठ सौ मीटर की रेस में हर्ष नारायण राय को प्रथम, रविप्रकाश को द्वितीय तथा मनीष पासवान को तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग के जेबलिन थ्रो में नेहा सिंह को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इस मौके पर कृष्णमोहन सिंह, बीके सिन्हा, अनिल शर्मा, सुरेंद्र नाथ सिंह, राकेश यादव, विनोद कुमार, डीएन सिंह, एचएन मिश्र, अमन उपाध्याय, अभिनव चौबे, धर्मेंद्र यादव, मनीषा सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन एके शर्मा ने किया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें