फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलाव की चिंगारी से मड़हा जला

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर (बलिया)। थाना क्षेत्र के वार्ड 3 देवापुर निवासी छितेश्वर वर्मा के मड़हे में रविवार रात 11:30 बजे अलाव से निकली चिंगारी से आग लग गई। इस दौरान मड़हा पूरी तरह जल गया। आसपास के लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। रविवार को हितेश्वर वर्मा का पूरा परिवार खाना खाने के बाद अपने मकान में सोने चला गया। ठंड की वजह से प्रतिदिन कि भांति मकान के बाहर अलाव जलाया गया था। आशंका है कि रात में कुत्ते ने आग को तीतर-बितर कर दिया, जिससे चटकी चिंगारी की वजह से रात 11:30 बजे रिहायशी मड़हे में आग लग गई, मड़हा धू-धू कर जलने लगा। आग की तपिश महसूस होने पर छितेश्वर वर्मा की नींद खुली और उन्होंने अपने परिजनों को मड़हे से बाहर निकाला। शोर मचाया। जब तक आसपास के लोग जुटे, तब तक नगदी सहित सब कुछ जलकर राख हो गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कड़ाके की ठंड में परिजन खुले आसमान में जीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें