बांसडीह। भारतीय जनता पार्टी से बगावत कर पिछला विधानसभा चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़ने वाली केतकी सिंह को फिर से पार्टी में शामिल कर लिया गया है। लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय की मौजूदगी में केतकी सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विधानसभा चुनाव में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के हाथों कुछ ही मतों से हारने वाली केतकी के भाजपा में शामिल होने पर कार्यकर्ताओं ने बधाई दी हैं। भाजपा-भासपा गठबंधन के चलते बांसडीह की सीट भासपा के खाते में चली गई थी। तब केतकी सिंह ने बतौर निर्दल चुनाव लड़ा था। उन्हें भाजपा-भासपा गठबंधन के प्रत्याशी को पीछे छोड़ दिया था। हालांकि कुछ मतों से ही वे चुनाव हार गयीं। लखनऊ में सदस्यता ग्रहण के दौरान भाजपा नेता राजेश सिंह, अमिताभ उपाध्याय आदि थे। सदस्यता ग्रहण की जानकारी मिलने पर डॉ. विनोद सिंह, ग्राम प्रधान अरुण सिंह, उमा यादव, सुग्रीव यादव, अप्पू सिंह, युवा गोपाल जी, राधेश्याम यादव, देवी लाल, राजू दूबे, बब्बन यादव, विजय सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अजीत मिश्रा, नन्दू सिंह, झल्लन जी, शैलेन्द्र यादव आदि ने बधाई दी है।