बलिया। हिंदी साहित्य के प्रख्यात कवि डॉ. केदारनाथ सिंह को मंगलवार को विधान परिषद में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। विधान परिषद सदस्य रवि शंकर सिंह व शतरुद्र प्रकाश ने उनके निधन पर शोक प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव के बाद सदन के सभी सदस्य अपने आसन पर खड़े हो गए और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने दूरभाष पर बताया कि डॉक्टर केदारनाथ सिंह से उनके पारिवारिक रिश्ते थे। बाबा (पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर) से उनका काफी घनिष्ठ संबंध था। जयप्रकाश नगर जाने पर वे जयप्रकाश जी से जुड़ी एक-एक चीज का निरीक्षण करते थे और अपना बहुमूल्य सुझाव देते थे। कहा कि केदार जी हिंदी साहित्य के क्षितिज पर ध्रुव तारे की तरह हमें नजर आते रहेंगे।