बलिया। जिले के उर्वरक विक्रेताओं को डीबीटी के लिए पीओएस मशीन का प्रशिक्षण दिया गया और समय-समय पर मशीनें भी वितरित की गई। लेकिन अभी भी कुछ उर्वरक विक्रेताओं ने पीओएस मशीन प्राप्त नहीं किया है। जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव ने बताया कि छूटे उर्वरक विक्रेताओं को 29 मार्च को कृषि भवन के सभागार में पीओएस मशीन वितरण किया जाएगा। यह भी बताया कि 26 मार्च को इंजीनियर रहेंगे लिहाजा जिन विक्रेताओं की मशीन खराब हो वह ठीक करवा सकते हैं। इसके अलावा 27 व 28 मार्च को पीओएस मशीन का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। श्री यादव ने चेतावनी दी कि पीओएस मशीन नहीं लेने वाले उर्वरक विक्रेता को अप्रैल महीने से उर्वरक वितरण पर रोक लगा दी जाएगी।