लालगंज। शौचालय निर्माण की प्रगति में लापरवाही व अभिलेख उपलब्ध कराने को लेकर विकास खंड मुरली छपरा के एक ग्राम विकास अधिकारी व एक ग्राम पंचायत अधिकारी का बारह ग्राम पंचायतों के खाते पर रोक लगा दी गई है। विकास खंड मुरली छपरा के बारह पंचायतें, जिस पर संजय चौरसिया व प्रमोद कुमार सचिव के पद पर हैं। उनको एडीओ पंचायत अवधेश पांडेय द्वारा शौचालय के प्रगति में लापरवाही व 2015-2016 से अब तक का कोई वित्तीय अभिलेख उपलब्ध नहीं होने के कारण केवल शौचालय खाता छोड़ कर शेष सभी खाता पर रोक लगा दी गई है। जिसके लिए बैंकों में चिट्ठी भी भेज दी गई है। उक्त बातें स्वयं एडीओ पंचायत अवधेश पांडेय ने शौचालय रिपोर्ट मांगने के दौरान कही। ग्राम पंचायत सूर्यभानपुर, हृदय पुर, कोड़हरा उपरवार दलन छपरा, चांद दियर, सोनबरसा, इब्राहिमाबाद उपरवार, कोड़हरा नौबरार, सोनकी भाट, शिवपुर कपूर दियर,कर्ण छपरा का खाता बंद होने से विकास कार्य प्रभावित होंगे।