बलिया। मॉडल रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली ट्रेनें घने कोहरे के चलते 12562 स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। वहीं शुक्रवार को आने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 25 घंटे देरी से शनिवार को माडल रेलवे स्टेशन पहुंची। जबकि 19166 साबरमती एक्सप्रेस 10 घंटे विलंब से चल रही है। सारनाथ एक्सप्रेस चार घंटे विलंब से चल रही है। जिससे यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।