फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपा पुल बनवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। श्रीरामपुर घाट पर पीपा पुल बनवाने को लेकर गंगा पार के शिवपुर दीयर नंबरी, सुमाली व जवहीं दीयर गांव के लोगों की बैठक उजागिर बाबा के स्थान पर सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में पूर्व मंत्री नारद राय भी शामिल हुए। ग्रामीणों ने कहा कि गंगा पार के गांवों के लिए हर साल ददरी मेला के पहले पीपा पुल का निर्माण करा दिया जाता था। लेकिन जनप्रतिनिधियों की लापरवाही के कारण अब तक नहीं बन सका है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि पांच दिनों के अंदर पीपा पुल नहीं बनने पर वह जिलाधिकारी का घेराव करेंगे। इस मौके पर उग्रसेन पांडेय, शंभूनाथ तिवारी, बलिराम यादव, राजकुमार पांडेय, अनिल पांडेय, शशिकांत पांडेय, परमात्मा नंद पांडेय, कन्हैया प्रसाद, डबलू ओझा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें