हल्दी। विश्व कल्याण के लिए क्षेत्र के गायघाट स्थित मनराखन बाबा के स्थान पर मंगलवार को श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा के दौरान हाथी, घोड़ा, ऊंट, व गाड़ियों का तांता लगा हुआ था। इस दौरान सभी लोगों ने देवी देवताओं के उद्घोष करते हुए बाजे के धुन मगन होकर जा रहे थे। कलशयात्रा गायघाट, रुद्रपुर, बेलहरी, शुक्लछपरा, मझौंवा होते हुए पचरुखिया गंगा तट पर पहुंचा। गंगा तट पर यज्ञकर्ता श्री श्री 108 श्री रामदास जी महाराज की अगुआई में प्रकांड यज्ञ कर्ता पंडितों द्वारा पूजा अर्चना कर जल भराव के बाद यज्ञ स्थल पर पहुंचा। इस यज्ञ में प्रतिदिन दूर-दूर से आए प्रकांड प्रवचन कर्ताओं द्वारा प्रवचन का आयोजन किया गया है। यह जानकारी जय मनराखन बाबा सेवा समिति के मुकेश पांडेय ने दी । यज्ञ की पूर्णाहुति व भंडारा 27 दिसम्बर को होगी। राजेंद्र श्रीवास्तव, विवेक सिंह, बंका यादव, बब्लू ओझा, मंतोष पांडेय, पप्पू यादव, जुगनू, पांडेय, रामेश्वर यादव, लालबाबू पांडेय, राजू यादव आदि उपस्थित रहे।