बेल्थरारोड। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में डीएवी इंटर कॉलेज के प्रांगण में चल रहे तरुण संगम शिविर का समापन रविवार को हुआ। शिविर में समाज और राष्ट्र के विकास में युवाओं की महती भूमिका को रेखांकित करते हुए सुखी, संपन्न और शक्तिशाली राष्ट्र निर्माण का संकल्प जताया गया। कार्यक्रम के बौद्धिक सत्र में मौजूद युवाओं की समस्याओं और जिज्ञासा का समाधान किया गया। इस अवसर पर प्रांत प्रचारक सुभाष ने युवाओं से अपनी रचनात्मक ऊर्जा का सदुपयोग समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के साथ ही सशक्त भारत के निर्माण में करने का आह्वान किया। शिविर में बेल्थरारोड, रसड़ा और सिकंदरपुर के 856 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस मौके पर जिला प्रचारक राजीव नयन, सुरजीत, डॉ आलोक गिरी, वेद प्रकाश, विनय सिंह, सतीश तिवारी, आदित्य नारायण आदि मौजूद रहे ।