फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेटों ने ली स्वच्छता अभियान को सफल बनाने की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। एनसीसी के 90 एवं 93 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान एनसीसी अधिकारियों एवं कैडेटों ने स्वच्छता के प्रति समर्पित रहने का शपथ लिया। इस अवसर पर कर्नल संदीप नयन ने एनसीसी अफसरों और कैडेटों का स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा चारों तरफ स्वच्छता का ध्यान रखने के बारे में जानकारी दी। स्वच्छता अभियान में एनसीसी कैडेटों के महत्वपूर्ण योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैैडेटों के द्वारा एक से 15 दिसंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित किया गया है। जिसमें एनसीसी कैडेट समाज के सभी वर्गो के लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक करेंगे। खासकर गांव के लोगों को स्वच्छता के बारे में बताएंगे। इस मौके पर सूबेदार मेजर दीपक गुरूंग, हवलदार टेकबहादुर गुरूंग, सूबेदार एसके गुरूंग, राजेश कुमार यादव, अशोक कुमार शर्मा, संजय कुमार, अरविंद कुमार, संतोष कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें