फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम को पत्र लिख बुनियादी सुविधाओं की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड । बीते 20 सितंबर को जम्मू के आतंकी हमले में शहीद एसएसबी के हेड कांस्टेबल रामप्रवेश यादव की पत्नी चिंता देवी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव को सौंपा। ज्ञापन में शहीद के पैतृक ग्राम टंगुनियां में बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त करने की दिशा में लेटलतीफी पर रोष जताया ,कहा कि शासन -प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने घोषणाओं की झड़ी लगा दी , लेकिन किसी भी घोषणा को अमलीजामा पहनाने की प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं की गई। राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी, सांसद रवींद्र कुशवाहा समेत जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने जनता को आश्वस्त किया था कि शहीद की पत्नी को कृषि भूमि का पट्टा, आवास और अन्य बुनियादी सुविधाएं दिलाने के अलावा बुद्धिपुर-टंगुनियां-सोनाडीह मार्ग, शहीद स्मारक, बंधा से शहीद के घर तक मार्ग निर्माण आदि सुविधाएं दी जाएगी। ज्ञापन में कहा कि शहीद के नाम पर शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा की गई घोषणाओं को पूर्ण कराने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें