फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक, डबल नाम पर अनाज के गोलमाल का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सोहांव ब्लाक के सुजायत गांव में मृतकों व कई डबल नाम वाले कार्डधारकों के नाम पर हर महीने अनाज के गोलमाल का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत पर डीएसओ ने मामले की जांच का आदेश दिया है। लाख प्रयास के बावजूद जिले में सार्वजनिक वितरण के तहत अनाज के गोलमाल पर लगाम नहीं लग पा रहा है। पूर्ति निरीक्षक व पर्यवेक्षकों की मिलीभगत से हर महीने खेल किया जाता है। मामले का खुलासा तब होता है जब ग्रामीणों की ओर से शिकायत की जाती है। शनिवार को सोहांव ब्लाक के सुजायत गांव के ग्रामीणों ने डीएसओ को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव में राशन कार्ड बनाने में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा कर हर महीने अनाज का गोलमाल किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पात्र गृहस्थी के कार्डधारक शनिचरी, श्रीकिशुन के मृतक होने के बाद उनके नाम पर खाद्यान्न का उठान कर गोलमाल किया जाता है। इसके अलावा ग्रामीणों ने सूची देते हुए दो दर्जन व्यक्तियों का नाम अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी दोनों में है तथा कई ऐसे कार्डधारक हैं जो गांव के नहीं हैं। डीएसओ ने मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश पूर्ति निरीक्षक को दिया है। इस बाबत डीएसओ विनय सिंह ने बताया कि सुजायत गांव के मामले की शिकायत मिली है जांच का निर्देश दिया है। जांच में पुष्टि होने पर संबंधित कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें