फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मुक्ति यात्रा तीन को पहुंचेगी बेल्थरारोड

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। अखिल भारतीय किसान महासभा की ओर से चंपारण से दिल्ली के लिए निकली किसान मुक्ति यात्रा तीन अक्टूबर को बेल्थरारोड पहुंचेगी। इस आशय की जानकारी महासभा के नेता रामनवमी यादव ने दी। बताया कि कृषि प्रधान देश में किसानों की हालत बदत्तर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वादे के मुताबिक किसानों को कृषि उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। किसान कर्ज के बोझ तले दबे हैं। सरकार द्वारा कर्ज माफी की लोकलुभावन घोषणा की गई, लेकिन कर्ज से मुक्ति नहीं मिली। उन्होंने बताया कि किसान मुक्ति यात्रा के समापन पर 20 नवंबर को संसद के शीतकालीन अधिवेशन के दौरान दिल्ली में किसान मुक्ति संसद चलाएंगे। उन्होंने कहा कि तीन अक्टूबर को चौकिया मोड़ पर मुक्ति यात्रा का स्वागत किया जाएगा। तत्पश्चात सिकंदरपुर में विशाल जनसभा होगी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जय किसान आंदोलन के नेता योगेंद्र यादव होंगे। उन्होंने किसानों से कार्यक्रम में सहभागिता का अनुरोध किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें