फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की समस्याओं को लेकर हम चुप नहीं बैठेंगे: चेतनारायण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) के शिक्षकों एवं कर्मचारियों का धरना शुक्रवार को चौथे दिन भी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर जारी रहा। इस अवसर पर शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह ने कहा कि पत्रावली के नाम पर वेतन रोकना सरासर बेईमानी है। पत्रावली रखने और उसके अनुरक्षण की जिम्मेदारी कार्यालय की है, यदि किसी विद्यालय की कोई पत्रावली किसी पटल लिपिक के पास नहीं है तो उस संबंधित लिपिक के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इसके लिए विद्यालय का वेतन नहीं रोकना चाहिये। शासनादेश के अनुसार प्रत्येक महीने का वेतन अगले महीने की 20 तारीख तक मिल जाना चाहिए। उन्होंने शिक्षा विभाग व शासन को चेतावनी देते हुए कहा कि विद्यालय के शिक्षकों का वेतन प्रत्येक महीने नहीं मिलता है तो हम शिक्षक प्रतिनिधि होने के नाते चुप नहीं बैठेंगे। कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक कोर्ट के नाम पर जनपद से बाहर हैं और अपने कर्तव्य का पालन ठीक से नहीं कर रहे है।ं इससे अधिक संवेदनहीनता और कुछ नहीं हो सकती। इस मौके पर राकेश सिंह, अनिल पांडेय, केपी सिंह,डॉक्टर नागेंद्र सिंह, डॉक्टर आत्मानंद सिंह, राधेश्याम यादव, ओमप्रकाश सिंह, रामा शंकर सिंह, रामनिवास यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें