फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोईयों ने आंदोलन की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को उप्र रसोइया कर्मचारी संघ की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में बैठक की और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। रसोईया संघ ने मांगों के पूरा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। संघ की जिलाध्यक्ष रेनू शर्मा ने कहा कि जिले में बिना कोई कारण बताए रसोईयों को निष्कासित करने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा रसोइयों का मानदेय महीनों से लंबित है और इसके बाबत कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कहा कि नियम के विपरीत निष्कासित रसोईयों को नहीं रखा गया तो 18 अगस्त को डीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा। राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने कहा कि इस सरकार में कर्मचारी से लेकर संविदाकर्मी परेशान हैं। कहा कि रसोईयों की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो महासंघ भी आंदोलन में सहभागिता करेगा। विमला भारती, राजेश रावत, चौधरी आनंद, नवीन यादव, संजू, माया, चंद्रावती, हेवंती, राजमंगल, बब्बन, परमेश्वर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें