बलिया। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत बीपीएम तथा एमसीटीएस आपरेटरों ने सीएमओ को शिकायती पत्र देकर संस्था की ओर से मानदेय भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है। बताया कि 2016-17 का मानदेय तथा पिछले चार सालों के एरियर की धनराशि स्वास्थ्य विभाग से लेने के बावजूद मेसर्स जनता शिक्षण संस्थान शाहपुर थुम्हाउत्तम गड़वार की ओर से उनका भुगतान नहीं किया जा रहा है। आपरेटरों ने जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजित कर मानदेय भुगतान की मांग की है। बताया कि वर्ष 2012 में शासन की ओर से आउट सोर्सिंग के जरिए बीपीएम तथा एमसीटीएस आपरेटरों को संविदा के आधार पर मेसर्स जनता शिक्षण संस्थान शाहपुर थुम्हाउत्तम गड़वार की संस्था की ओर से किया गया। लेकिन संस्था की ओर से भुगतान नहीं किया गया। कर्मियों ने यह भी बताया कि सीएमओ की ओर से 13 तथा 29 अप्रैल को संस्था को भेजकर भुगतान करने का निर्देश भी दिया गया लेकिन संस्था के संचालक की ओर से इसे अनसुना कर दिया गया। शिकायती पत्र देने वालों में धर्मेंन्द्र, आशुतोष कुमार सिंह, अफजल अहमद, विनय कुमार यादव, विपिन कुमार सिंह, विवेक कुमार सिंह, त्रिपुरारी शर्मा, दीपक सिंह, रमेश, सुरेन्द्र यादव आदि थे।