बलिया। रसड़ा विकास खंड के रामपुर गांव में बुधवार की दोपहर पशुपालक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बायफ के जोनल अधिकारी एमएल यादव ने किसान और ग्रामीणों को पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान से बछिया वाला सीमेन के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी दी गई। पशुपालकों को संबोधित करते हुए बायफ के जोनल अधिकारी ने बताया कि जनपद में 20 केंद्र बनाए गए है।ं जहां कृत्रिम गर्भाधान कराकर बछिया पैदा की जा रही है। भारत के वैज्ञानिकों के अथक प्रयास से बछिया वाले सीमेन जुलाई 2017 से शुरू किया गया है। शासन के मनसा अनुसार अधिक दूध देने वाली नस्ल की गायों का विकास किया जायेगा और साथ-साथ गौ हत्या पर भी प्रतिबंध लगाने का कार्य में सहायता मिलेगा। कहा कि जिले में प्रथम चरण में यह कार्य केंद्रों पर शुरू किया गया है। इस मौके पर रामअचल मौर्य, जगन्नाथ सिंह, मनजीत कुमार, छटंकी, सुरेश शर्मा, जयप्रकाश सिंह, वीर बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।