बेल्थरारोड। क्षेत्र के भीटा भुवारी ग्राम निवासी वकील यादव ने जिलाधिकारी को पत्र भेजा। पत्र में गंदा पानी निकासी के लिए नाली निर्माण में अवरोध उत्पन्न किए जाने का आरोप लगाया। पत्र में उल्लेख है कि नाली निर्माण के लिए कार्य योजना सूची में अंकित है। जिस पर करीब 60 हजार रुपये व्यय होना है, लेकिन गांव के कुछ दबंग नाली निर्माण में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। इसकी शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से करने के साथ ही तहसील दिवस पर भी की गई, लेकिन अभी तक निर्माण शुरू नहीं किया गया। नाली नहीं होने से घरों का गंदा पानी यत्र- तत्र फैल गया है। जिसके चलते संबंधित क्षेत्र का वातावरण नारकीय बन गया है। जिससे जन स्वास्थ्य को गंभीर खतरा है। पत्र में जनहित के मद्देनजर नाली निर्माण की मांग की गई है।