जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के सेमेस्टर परीक्षा में नकल करते 11 छात्र पकड़े गए हैं। डॉ. सुचेता प्रकाश, डॉ. अजय पांडेय, डॉ. कौशल पांडेय, डॉ. रवि प्रताप शुक्ला की टीम द्वारा प्रथम पाली में, गोपाल जी महाविद्यालय रेवती में सैन्य विज्ञान विषय में 2, सुदृष्टी बाबा पीजी कालेज में सैन्य विज्ञान विषय में 2 एवं द्वितीय पाली में टीडी कॉलेज में एलएलबी में एक, एमए में दो छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा गया। दूसरी टीम डॉ. ममता वर्मा, डॉ. धीरेंद्र कुमार, डॉ. सचिदानंद ने, प्रथम पाली में श्री नाथ बाबा महाविद्यालय इशारी सलेम पुर में सैन्य विज्ञान में 1, द्वितीय पाली में देवेंद्र पीजी कॉलेज बेल्थरा में 3 नकची पकड़े।