फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

120 अंग्रेजी बोतल शराब के साथ नौ महिलाएं समेत 11 लोग पकड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
घोघा। बांसडीह सहतवार मार्ग पर कोल्ड स्टोरेज के पास पुलिस ने 120 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ नौ महिलाओं समेत दो लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी का चालान कर दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि सियालदह एक्सप्रेस से सहतवार स्टेशन उतरने के बाद ऑटो से बिहार निवासी दो पुरुष और नौ महिलाएं बांसडीह कचहरी पहुंचीं। 120 बोतल अंग्रेजी शराब लेकर जाने लगी। बांसडीह-सहतवार मार्ग पर स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास ग्रामीणों की नजर इन पर पड़ी तो महिला एवं पुरुष को देखकर ग्रामीणों ने पहले तो बच्चा चोर समझा। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने नौ महिला एवं दो पुरुष को पकड़ कोतवाली बांसडीह लाए। इसके बाद जांच की तो इनके पास से अंग्रेजी शराब की बोतलें मिलीं, जो ट्रेन से बिहार ले जाने वाले थे। इस बाबत बांसडीह कोतवाली प्रभारी योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि सभी को शराब तस्करी के आरोप में पकड़ा गया है। मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें