सुखपुरा। थाना क्षेत्र में सोमवार को मारपीट के एक मामले में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सुखपुरा चौराहे पर जाम लगाने के मामले में स्थानीय पुलिस ने 11 लोगों को नामजद करते हुए 40-50 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की है।
सोमवार को सुखपुरा चौराहे पर मनीष चौहान पुत्र मुन्ना चौहान के साथ मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने 2 से ढाई घंटे तक जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान चौराहे पर सभी मार्गों पर वाहनों की कतार लग गई थी। पुलिस के समझाने के बाद भी प्रदर्शनकारी मौके पर डटे थे। मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी और एसडीएम सदर ने इसी तरह से लोगों को समझा कर जाम को समाप्त कराया था। सुखपुरा थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि प्रकरण में जाम लगाने वाले 11 लोगों को नामजद करते हुए 40-50 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।