फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: खरुआव गांव में हनुमान मंदिर से 11 किलो का घंटा चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। क्षेत्र के खरुआव गांव में स्थित हनुमान मंदिर से मंगलवार सुबह 11 किलो का घंटा चोरी हो गया। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुजारी पूजा पाठ के बाद खाना खाने गए थे। इसी बीच सुबह 10 बजे अज्ञात चोरों ने मंदिर से घंटा चुरा लिया। ग्रामीणों ने मंदिर से घंटा गायब देखकर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। चोरों को जल्द ही हिरासत में लेने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें