फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं की छात्रा ने घर में लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के बालेश्वर घाट रोड पर अपने ही घर में मंगलवार की दोपहर में 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लोगों को तब हुई, जब लड़की के छोटे भाई ने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बालेश्वर घाट रोड निवासी लालबाबू गुप्ता की पत्नी मायके गई हुई है। मंगलवार की सुबह वह अपनी दुकान पर चले गए। उनका 10 साल का लड़का पीयूष स्कूल पढ़ने चला गया। दोपहर को जब वह स्कूल से घर लौटा तो उसकी बहन घर में फंदे पर झूल रही थी। उसने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना पर विचला घाट पुलिस चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें