फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बसों में सवार होकर आये 103 कामगार,हुए क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। गैर प्रांतों में फंसे कामगारों को वापस बुलाने की प्रदेश सरकार की पहल के बाद लोगों की घर वापसी का सिलसिला बदस्तूर है। हालांकि इसे लेकर जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड में है और आने वालों की रोडवेज बस अड्डा परिसर में बकाया थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद उन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को पांच बसों से 103 श्रमिक गृह जनपद लौंटे, जिनमें पांच महिलाएं भी शामिल रही। आने वाले सभी कामगार गुजरात के बडोदरा से श्रमिक स्पेशल ट्रेन द्वारा जौनपुर आये और वहां रोडवेज की बसों से जिले में आये है। पहली बस में 20, दूसरी में 30, तीसरी में चार, चौथी में 14 और पांचवी बस में 35 मजदूर सवार थे। कोविड-19 के नोडल अधिकारी और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विपिन जैन ने बताया कि बड़ोदरा से आने वालों को बेल्थरारोड के एक विद्यालय में बने क्वारंटीन सेंटर में 14 दिनों के लिए क्वारंटीन कराया गया है। साथ ही उनकी रैंडम सैंपलिंग कराई जा रही है। इनकी निगरानी के लिए प्रशासनिक टीम भी तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें