बलिया। लोकसभा चुनाव में महिला शिक्षकों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने एवं गर्मी के मौसम को देखते हुए विद्यालय का समय परिवर्तन करने के लिए शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल शिक्षक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिला निर्वाचन अधिकारी से मिला। इस दौरान शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराते हुए निस्तारण की मांग की। जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने उचित कार्रवाई के लिए पत्र को सीडीओ के यहां प्रेषित किया। इस मौके पर राजेश पांडेय, तेजप्रताप, जुबेर, टुनटुन प्रसाद, राजेश पांडेय, जितेंद्र प्रताप सिंह, तुषार राय, वीरेंद्र प्रताप, अजय सिंह, ज्ञानेंद्र गुप्ता, सुशील सिंह, चंदन सिंह, राधेश्याम गुप्त, अनिल पांडेय आदि मौजूद रहे।