फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामानव थे कर्पूरी ठाकुर: स्वामी अभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। समाजवादी नेता एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर ब्यासी स्थित शिवपुर नई बस्ती में जनसंवाद का आयोजन किया गया। कमला देवी बाजोरिया डिग्री कॉलेज छात्र संघ के पूर्व महामंत्री अभिषेक गुप्ता के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने किया। इस अवसर पर कहा की कर्पूरी ठाकुर महामानव थे, आजीवन उन्होंने सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी। मुख्य अतिथि युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की कर्पूरी ठाकुर ने पूरे देश में सामाजिक चेतना की अलख जगाई। कहा कि देश निर्माण में और वंचितों को मुख्य धारा से जोड़ने में कर्पूरी के योगदान को भूलाया नहीं जा सकता है। कहा की जब तक किसान, मजदूर और मजबूर की थाली में छप्पन भोग नहीं पहुँचेगा तब तक युवा चेतना का लक्ष्य पूरा नहीं होगा। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की विकसित बलिया, उत्कृष्ट पूर्वांचल और समृद्ध भारत के संकल्प को पूरा करने हेतु कार्य करना होगा। जनसंवाद को युवा चेतना महासचिव अजय राय मुन्ना, संगठन सचिव औसाफ आलम चाँद, मोहन सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह, कुंअर सिंह महाविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र यादव, अवधेश सिंह, रुद्रेश सिंह, तबरेज आलम, विश्वकर्मा सहनी, पवन गुप्ता, राहुल मिश्रा, दीपक यादव, मुन्ना यादव, राज सहनी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें