फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्टस कालेज का जिला क्रीड़ाधिकारी ने देखा सच

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर। द उत्तर प्रदेश स्पोर्ट कालेज सोसायटी से पूर गांव में बन रहे प्रदेश के चौथा स्पोर्ट कालेज के निर्माण की प्रगति को जानने के लिए सोमवार को जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वदेव सिंह यादव मौके पर पहुंचे। निर्माणाधीन स्पोर्ट कॉलेज की दीवार निर्माण का कार्य देखा। वहीं, कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के अभियंता लल्लन यादव एवं योगेन्द्र सिंह से कार्य की प्रगति के बारे में बात की। उन्होंने निर्माण निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर हाल में अगले महीने फरवरी तक बाउंड्री वाल का निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाए। जिला क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि 7.45 करोड़ पिछले वित्तीय वर्ष में प्रदेश सरकार द्वारा स्पोर्ट कालेज के 4600 मीटर लंबी दीवार के लिए स्वीकृति किया गया था। इसमें करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से 4100 मीटर दीवार का निर्माण कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के द्वारा कराया जा चुका है। शेष दीवार का निर्माण अगले महीने में पूरा हो जाएगा। बताया कि दीवार के निर्माण के पश्चात सरकार से बजट मिलते ही भवन निर्माण, प्ले ग्राउंड का निर्माण, छात्रों के लिए हॉस्टल, तालाब एवं अन्य निर्माण कार्य तत्काल शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें