दुबहर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज संगठन के आजमगढ़ मंडल के अध्यक्ष विमल पाठक ने बताया कि प्रदेश के ग्राम प्रधानों के सुविधाओं में बढ़ोत्तरी तथा उनके लिए शस्त्र लाइसेंस एवं वेतन की मांग को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलेंगे। श्री पाठक रविवार के दिन अपने आवास पर पत्रकारों को बताया कि लोकतंत्र के सबसे निचली इकाई के जनप्रतिनिधि ग्राम प्रधान गांव के विकास की प्रथम कड़ी हैं। जो सीधे जनता से जुड़कर गांव के विकास का खाका खींचते हैं। कहा कि 24 घंटे जनता के बीच में रहने वाले इन जनप्रतिनिधियों के अधिकारों में हर हाल में बढ़ोतरी होनी चाहिए, साथ ही इनकी सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा इन्हें शस्त्र लाइसेंस देने की व्यवस्था की जानी चाहिए। इन सभी मांगों को लेकर जल्द ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात होगी। जिसमें प्रमुखता के आधार पर प्रदेश के ग्राम प्रधानों के सम्मानजनक वेतन सुविधा एवं शस्त्र लाइसेंस संबंधित मांग पत्र सौंपा जाएगा। इस मौके पर जनाडी के प्रधान घनश्याम पांडेय, उदयपुरा के प्रधान शमीम अंसारी ,दोपही के प्रधान मोहन जी दुबे, दुबहर के प्रधान प्रतिनिधि, बिट्टू मिश्रा ,अड़रा के प्रधान बलदेव जी गुप्ता, बयासी के के प्रधान प्रतिनिधि पिंटू मिश्रा, मोहनछपरा के प्रधान प्रतिनिधि गुड्डू पांडेय उपस्थित थे ।