फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी भाषा की तुलना किसी अन्य भाषा से नहीं : यश कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड (बलिया)। भोजपुरी गायक अभिनेता एक्शन किंग यश कुमार ने कहा है कि भोजपुरी ऐसी प्रिय भाषा है, जिसकी तुलना किसी अन्य भाषा से नहीं की जा सकती,लेकिन भोजपुरी को संवैधानिक दर्जा नहीं दिए जाने से भोजपुरी भाषा का समुचित विकास नहीं हो पा रहा है। पटना में अपनी हालिया प्रदर्शित फिल्म नागराज के प्रमोशन के बाद पैतृक ग्राम चैनपुर गुलौरा पहुंचे। एक कार्यक्रम के दौरान यश कुमार पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भोजपुरी फिल्मों का भविष्य उज्ज्वल है। उन्होंने कहा कि भोजपुरी के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में जितना कार्य होना चाहिए, वह नहीं हो पा रहा है ,जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश ,पश्चिम बिहार समेत नेपाल आदि देशों में भोजपुरी की धूम मची है। भोजपुरी क्षेत्र के लोगों ने देश की आजादी से लेकर विकास के हर क्षेत्र में अहम योगदान दिया है, लेकिन कुछ राजनीतिक हस्तक्षेप के अभाव में अभी तक भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार यदि भोजपुरी फिल्मों को संरक्षण देना शुरू कर दे तो सीने जगत में भोजपुरी को उच्च मुकाम हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन

..............................................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें