बलिया। विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर फूलन सेना का आमरण अनशन रविवार को छठवें दिन भी जारी रहा। आंदोलन को बहुजन मुक्ति मोर्चा, बहुजन मुक्ति पार्टी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, आईपीएस, वीर लोरिक सेवा संस्थान आदि संगठनों समर्थन किया। उधर, शनिवार को अनशन पर बैठे डा. भरत निषाद, धनजी निषाद व सुग्रीव की हालत बिगडने पर प्रशासन ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उमाशंकर साहनी, लक्ष्मण साहनी, बलिराम निषाद ने आमरण अनशन शुरु कर दिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल निषाद ने कहा कि उनकी मांगों के पूरा होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर साहनी वीरेंद्र निषाद, प्रेमशंकर वर्मा, मनोज यादव, रमेश चंद्र गौतम, शिवशंकर, महेंद्र गौतम, अवधेश वर्मा, गंगा सागर निषाद, तारकेश्वर चौरसिया, मो. आफताब आदि थे।