फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन की मजबूती के साथ 2019 की रणनीति तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा(बलिया)। डाक बंगले पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी पार्टी के विधानसभा कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक शनिवार को हुई। संगठन की मजबूती के साथ साथ 2019 लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार की गई। बतौर मुख्य अतिथि जिलाअध्यक्ष सुग्रीव राजभर ने कहा कि पदाधिकारीगण पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाकर पार्टी का विस्तार करें। पार्टी मुखिया ने दलितों शोषितों एवं मजलूमों की लड़ाई को जारी रखा है। उसे पार्टी कार्यकर्ता कमजोर नहीं होने देंगे। बूथ स्तर पर मजबूती के लिए पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिया। पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया गया। इसके पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवधेश राजभर का कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन का मुबारकबाद दिया। इस मौके पर डॉक्टर श्रीभगवान राजभर, रामजी राजभर, वीरेंद्र यादव, विजय शंकर राजभर, वीरेंद्र राजभर, राजेश कुमार, सरस्वती राजभर, परशुराम राजभर, आस मोहम्मद, सियाराम राजभर, कांति देवी, शान्ति देवी, विनोद राजभर आदि लोग उपस्थित रहे । अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष अवधेश राजभर एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष हीरालाल राजभर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें