बलिया। त्रिपुरा सहित पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सफलता पर सलेमपुर के सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा कि यह जीत भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं व मजबूत पार्टी नेतृत्व के कारण हुआ है। इस दौरान उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र में अपने समर्थकों के साथ जमकर अबीर-गुलाल भी उड़ाई। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा के किला फतह से होली की खुशी दुगुनी हो गई है। विपक्ष चाहे हम पर कुछ आरोप मढ़ते रहे, लेकिन चुनाव परिणाम के बाद विपक्ष को समझ में आ जा रहा है कि जनता-जनार्दन के दिलों में भाजपा के प्रति कितना विश्वास है। कहा कि 2019 में भी भारी बहुमत के साथ एक बार फिर केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी और दूसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी।