बलिया। राजस्थान के अलवर व अजमेर लोकसभा व माडलगढ़ विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस की जीत पर कांग्रेस जिला कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष ब्रजेश सिंह गॉट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई। गॉट ने कहा कि उपचुनाव के परिणामों ने यह साबित कर दिया है कि अगली बार देश में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां भी खिलाई। इस मौके पर दिग्विजय सिंह, शैलेंद्र सिंह पप्पू, प्रेमनाथ शुक्ला, रोशन सिंह चंदन, रामनाथ व्यास, अफजल अहमद खां, राकेश सिंह गॉट, अहमद रजा अंसारी आदि थे। उधर, कांग्रेस भवन पर जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई और मिठाइयां बांटी गई। इस मौके पर शिवप्रताप ओझा, ओमप्रकाश तिवारी, विजय मिश्र, मुन्ना उपाध्याय, रामेश्वर तिवारी, भोला दुबे, प्रेम शुक्ला, मिंटू पांडेय, विपुल दुबे, अरुण श्रीवास्तव, सागर सिंह राहुल आदि थे।