फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद हिंद फौज का

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती की पूर्व संध्या पर भोजपुरी लोक कल्याण परिषद के तत्वावधान में गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में वक्ताओं ने नेता जी के आदर्शों के अनुरूप सुखी, संपन्न और शक्तिशाली राष्ट्र निर्माण का संकल्प जताया। गोष्ठी का शुभारंभ नेता जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि नेता जी ने तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा लगाकर आजादी की अलख जगाई। आजाद हिंद फौज का गठन कर देश की गुलामी से मुक्ति दिलाई । उनके विचार वर्तमान समय में पूर्ण रुप से प्रासंगिक है। जीवन का अनुसरण पर सशक्त राष्ट्र निर्माण का सपना साकार किया जा सकता है। वक्ताओं ने नेता जी के जीवन से संबंधित संस्मरण सुनाए। इस मौके पर देवेंद्र गुप्ता, अशोक जायसवाल, संतोष मोदनवाल, रविन्द्र नाथ राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें