फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी को पत्रक सौंप, जान माल की लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पकड़ी थाना क्षेत्र के मेउली कनासपुर निवासी व पूर्व प्रधान अशोक कुमार सिंह ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक को पत्रक सौंपा। जिसमें जान माल की गुहार लगाते हुए वांछित को गिरफ्तार करने की मांग की। पत्रक में उल्लेख किया गया है कि 11 दिसंबर की सुबह गांव के ही सर्वजीत यादव, अमरजीत, विजय बहादुर, जसवंत यादव व बनारसी यादव गोल बनाकर रायफल से जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। प्रार्थी अपने घर में घुसकर अपने जान माल की सुरक्षा की। इस मामले में आरोपियों पर धारा 307 समेत अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। जिससे वे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इनके धमकी के वजह से प्रार्थी व उसका परिवार दहशत में है। पीड़ित ने दोषियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें