फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलावा जलाने और कंबल वितरण का डीएम से मिले कांग्रेसजन

विज्ञापन
जिले में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव न जलाने तथा असहायों में कंबल वितरित किए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जाते कांग्रेसी नेता।
विज्ञापन
बलिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी की अध्यक्षता में सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार पांडेय को ज्ञापन सौंपा। जिसमें जनपद में कहीं भी अलाव नहीं जलने व कंबल नहीं वितरित किए जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए अविलंब अलाव जलाने एवं कंबल वितरण करने की मांग की। ज्ञापन में जिला प्रशासन की उदासीनता के कारण अलावा नहीं जलाने और कंबल वितरण नहीं किए जाने का जिक्र किया गया है। कांग्रेेसजनों ने मांग किया कि नगर और ग्रामीण इलाकों में अविलंब ठंड से बचाव के उपाय किए जाएं। इस मौके पर दिग्विजय सिंह, रमाशंकर तिवारी, शिवप्रताप ओझा, उमाशंकर पाठक, लल्लू सिंह, मुन्ना उपाध्याय, ओमप्रकाश तिवारी, ज्ञानेंद्र पांडेय, फूलबदन तिवारी, धनंजय पांडेय, रामेश्वर तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें