बैरिया (बलिया)। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाया जा रहा जैविक योजना खेती के तहत क्षेत्रीय किसान गोष्ठी का आयोजन बैरिया इंटर कालेज के परिसर में सोमवार को हुआ । जिसमें शिव शक्ति बायो टेकभनालाजी लिमिटेड छपरा के कृषि अधिकारी उमेश दास ने किसानों से जैविक विधि से खेती करने की सलाह दी, साथ ही रासायनिक खाद्य से हो रहे दुष्प्रभाव के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी । वही कंपनी के एएसएम बिहन राज साहू ने पौधरोपण के बारे में विस्तृत जानकारी दी । डिविजनल मैनेजर संतोष झा ने वृक्ष रोपण के मानव जीवन में महत्व को बताया। कंपनी के रीजनल मैनेजर डी मोहन रॉव ने जैविक खेती के फायदे व पौधरोपण के मानव जीवन मे वृक्ष के बिना एक क्षण भी जीवन संभव नहीं है। इस अवसर पर अच्छे वृक्ष रोपण व जैविक विधि द्वारा खेती करने वाले दर्जनों किसानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मेजर राज किशोर सिंह ने किया।