फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई के स्थानांतरण की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर। क्षेत्र के दर्जनों गांव में पिछले 40 वर्ष से अधिक समय से लगाए गए जर्जर तार खंभों के न बदले जाने पर क्षेत्र के लोगों ने रोष प्रकट किया है। इस संबंध में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य राघव सिंह एवं अरुण सिंह ने दुबहर उपकेन्द्र के अवर अभियंता के स्थानांतरण की मांग की। इन दोनों नेताओं ने कहा कि पिछले एक सालों से क्षेत्र की जनता जर्जर तार खंभों को बदलने की मांग करती चली आ रही है। लेकिन क्षेत्र के बिजली विभाग के अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा है। यदि जर्जर तार-खंभों के कारण कोई घटना घट जाती है तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। नेताद्वय ने इस समस्या के निदान के लिए जिला स्तर के अधिकारियों का भी ध्यान आकृष्ट कराते हुए भविष्य में होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग करते हुए सचेत रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें